
अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट करेंगे पुस्तकालय को पुस्तकें दान
● कुमाउनी पुस्तकालय खोले जाने की सराहना की।
● पुस्तकालय को कुमाउनी किताबें करेंगे दान।
अल्मोड़ा, ‘कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति’ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट ने कुमाउनी भाषा का पुस्तकालय खोलने के पहल की सराहना की है। इस पुस्तकालय की स्थापना बागेश्वर निवासी वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा ‘देवकी लघु वाटिका’ में 25, 26 व 27 दिसंबर को बागेश्वर में आयोजित 13 वां ‘राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन’ में करने जा रहे हैं। उन्होंने किशन सिंह मलड़ा के इस पहल की सराहना की है। कुमाउनी भाषा के उत्थान में लंबे अर्से से जुटे जमन सिंह बिष्ट ने कहा कि कुमाउनी भाषा को लोकप्रिय बनाने व कुमाउनी समाज में अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। जमन सिंह बिष्ट ने अपनी ओर से कुमाउनी भाषा की 50 किताबें इस पुस्तकालय को दान देने की घोषणा की है।