
अल्मोड़ा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैमजे इण्टर कालेज, अल्मोड़ा में जन आशीर्वाद रैली में सम्मिलित होकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, जिनमें से कुछ घोषणाएं निम्न हैं-
1. पाण्डेखोला में विकास भवन तथा निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
2. निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में दस्तावेज लेखकों हेतु शेड, अधिवक्ताओं के बैठने हेतु चैम्बर, कैन्टीन आदि जन सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
3. अल्मोड़ा गैस गोदाम के पास अपर माल रोड एवं लोअर माल रोड को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण एवं धौलछीना में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
4. कसारदेवी क्षेत्र स्थित डीनापानी में आपदा प्रबन्धन विभाग के स्वामित्व की भूमि पर आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी प्रशिक्षणों हेतु उच्च स्तरीय रीजनल ट्रेनिंग सेन्टर बनाया जायेगा।
5. स्यालीधार/पाण्डेखोला में राजस्व विभाग की आवासीय कालोनी का निर्माण किया जाएगा।
6. अल्मोड़ा शहर में सीवर लाइन का निर्माण एवं कोसी से हवालबाग में एग्रो प्रोसेसिंग ग्रोथ सेन्टर को जोड़ने वाली सड़क एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा।
7. सोमेश्वर विधानसभा में 10 हैण्डपम्प लगाये जाएंगे। त्रिवेणी घाट एवं सोमेश्वर सोमनाथ मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।
8. ग्राम सुनोली में स्व. सोबन सिंह जीना जी के जन्मोत्सव पर होने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा।
9. सोमेश्वर आईटीआई का नाम स्व. प्रयाग दत्त जोशी के नाम पर रखा जायेगा।
10. स्वतन्तत्रा संग्राम सेनानी नारायण सिंह नयाल की मूर्ति स्थापना एवं स्मारक का निर्माण किया जायेगा।
11. प्रसिद्ध स्याल्दे कौतिक को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा।
12. जागेश्वर विधानसभा में एक स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।
13. गोल्डन कार्ड संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
14. जागेश्वर के श्रावणी मेले को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा।
15. भविष्य में अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने हेतु कार्ययोजना तय की जायेगी।