उत्तराखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया होली का पर्व
अल्मोड़ा, ‘छलड़ी’ के साथ ही होली का पर्व भी विदा हो गया। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों ने शनिवार को छलड़ी मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। पुरूषों और महिलाओं की टोलियों ने घर-घर जाकर होली गायन किया। कई स्थानों पर नृत्य की भी धूम रही।
इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर प्रसन्नता व्यक्त की और सुख समृद्धि की कामना की। होल्यारों ने घर-़घर जाकर होली पर बनाये जाने वाले गुजिया,आलू के गुटखे, पूरियां, छोले आदि व्यंजनों का भी आनंद लिया। आखिर में ‘आजकि होली न्है गेछ, फागुन ऊंलो कै गेछ‘ गीत के साथ इस साल की होली का समापन किया।