
ओलंपिक, 2020 में चानू ने दिलाया भारत को पहला पदक
जापान के टोक्यो शहर में चल रहे ओलंपिक, 2020 में भारत को पहला पदक महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने दिलाया। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने 24 जुलाई, 2021 (शनिवार) को भारत के लिए इतिहास रचते हुए 49 किलो भारवर्ग में कुल 202 किलो (87 किलो स्नैच और 115 किलो क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर रजत पदक (Silver Medal) पर अपना कब्जा जमाया। ओलंपिक 2020 में यह भारत का पहला पदक था।
मीराबाई चानू का पूरा नाम साइखोम मीराबाई चानू है। उनका जन्म 8 अगस्त, 1994 को मणिपुर में हुआ। महिला भारोत्तोलन में आपने अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। उन्हें 2018 में राजीव गाँधी खेर रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।