
घुघूति बासूति बालगीत संकलन का हुआ लोकार्पण
पिथौरागढ़, कुमाउँनी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘म्योरो पहाड़, मेरी पच्छयाण’ के संयोजक हेम पंत द्वारा संकलित पुस्तक ‘घुघूति बासूति’ का पिथौरागढ़ में डॉक्टर अशोक पंत के आवास पर विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ के साहित्य एवं संस्कृतिकर्मी मौजूद रहे।
डॉ अशोक पन्त ने कहा कि हेम पंत द्वारा उत्तराखंड की लोकबोलियों के बाल गीतों के संकलन का यह प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन कुमाउनी साहित्यकार दिनेश चंद्र भट्ट ने किया। समय साक्ष्य, देहरादून ने इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।