
टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया ने जीता रजत पदक
टोक्यो, 12 दिसंबर, 1997 को सोनीपत (हरियाणा) के नाह्री नामक स्थान में जन्मे पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक, 2020 में में 57 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में रजत पदक जीता है। उन्हें फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त रूस ओलंपिक समिति के पहलवान जावुर युगुऐव से 4-7 से पराजय मिली।

रवि दहिया एक फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, जिन्हें रवि कुमार के नाम से भी जाना जाता है। रवि कुमार दहिया ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान हैं। रवि से पहले सुशील कुमार ने 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।