
डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा को मिला हिन्दी विभूषणश्री एवं काव्य कलाधर सम्मान
चंपावत, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा को बी हिन्दी सेवा न्यास, बदायूँ की सुप्रसिद्ध संस्था ने ‘हिन्दी विभूषणश्री सम्मान एवं काव्य कलाधर सम्मानों से सम्मानित किया गया। शक्टा जी को सम्मान के रूप में प्रतीक चिह्न एवं सम्मान राशि प्रदान की गई। डॉ. शक्टा के सम्मानित होने पर जनपद के अनेक रचनाकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।