
पर्वतारोही शीतल राज को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड- 2021
पिथौरागढ़, विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल राज (Sheetal Raj) को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 (Tenzing Norgay National Adventure Award 2021) से नवाजा गया। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शीतल को यह अवॉर्ड प्रदान किया।
शीतल राज (25वर्ष) मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के सल्लोड़ा गांव की रहने वाली है और वर्तमान में वह कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं। शीतल राज इससे पहले वर्ष 2018 में शीतल ने 8586 मीटर ऊंची माउंट कंचनजंघा चोटी पर आरोहण किया था, जिसके बाद 2019 में उन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया। ज्ञातव्य हो कि 15 अगस्त, 2021 में उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्ब्रुस चोटी पर तिरंगा फहराया है। इसके अलावा त्रिशूल समेत कई चोटियों पर फतह हासिल की हैं। शीतल राज पुरस्कार हासिल करने वाली उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं। शीतल राज की इस उपलब्धि पर पूरा उत्तराखंड गौरवान्वित है।