
पुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारियों ने निकाली विशाल रैली
अल्मोड़ा, पुरानी पेंशन की मांग हेतु विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार से विशाल रैली निकाली। साथ ही कर्मचारियों ने चौघानपाटा के गांधी पार्क में पुरानी पेंशन व चिकित्सा प्रतिपूर्ति बहाल करने हेतु धरना-प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल किया जाना चाहिए।