
प्रकाश चंद्र पुनेठा के कहानी संग्रह ‘मिज्यु’ का हुआ लोकार्पण
पिथौरागढ़, लेखक प्रकाश चंद्र पुनेठा के कुमाउनी कहानी संग्रह ‘मिज्यु’ का उनके आवास पर लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह में जनपद के प्रमुख रचनाकार व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। मिज्यु कहानी संग्रह का प्रकाशन ‘न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन’ ने किया है। कहानी संग्रह में सैनिक जीवन पर केंद्रित कहानियाँ संगृहीत हैं।