मोहन जोशी द्वारा अनुदित कुमाउनी ऋग्वेद का किया गया लोकार्पण
दिल्ली, उत्तराखण्ड लोक-भाषा साहित्य मंच के तत्वावधान में राजधानी में आयोजित पहले गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी भाषा और साहित्य सम्मेलन- 2022 में गरूड़ (बागेश्वर) के लेखक मोहन जोशी द्वारा अनूदित पुस्तक ‘ऋग्वेद : कुमाउनी भावानुवाद (भाग – 1)’ का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण में डॉ. हरिसुमन बिष्ट, डॉ. हयात सिंह रावत, त्रिभुवन गिरि, डॉ. कीर्तिबल्लभ शक्टा, जमन सिंह बिष्ट, रमेश हितैषी, डॉ. सरस्वती कोहली आदि साहित्यकार मौजूद रहे।