
राजकीय पालीटेक्निक दन्या में साप्ताहिक उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन
अल्मोड़ा, राजकीय पालीटेक्निक दन्या में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर संस्था स्तर पर सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन, ग्रुप डिस्कसन, पोस्टर प्रतियोगिता व सेमीनार का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा-
1. सामान्य ज्ञान
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान के प्रश्नों पर आधारित इस प्रतियोगिता में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र खजान पंत ने प्रथम, द्वितीय वर्ष के जितेन्द्र कुमार व पिंकी मलारा ने द्वितीय,सुन्दर सिंह व प्रथम वर्ष के हिमांशु भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
2. निबन्ध प्रतियोगिता
‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना सार्थक हुई है या नहीं?’ विषय की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के मोहित आर्य ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान में द्वितीय वर्ष के अंकित महरा, कुलदीप थपलियाल व प्रथम वर्ष की गीता विष्ट ने संयुक्त रुप से द्वितीय एवं हिमांशु भट्ट व नेहा बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
3. ग्रुप डिस्कसन
ग्रुप डिस्कसन में पलायन विषय में विपक्ष पर विचार रखते हुए अंकित महरा की अगुआईं वाली टीम व सोशियल मीडिया विषय के पक्ष में विचार रखते हुए सौरभ की टीम ने बाजी मारी।
4. पोस्टर प्रतियोगिता
पोस्टर प्रतियोगिता में गजेन्द्र सिंह बिष्ट व पिंकी मलारा ने प्रथम, राहुल जोशी ने द्वितीय व गौरव साह व समृद्धि जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
5. सेमिनार
सेमिनार में पिंकी मलारा व अंकित महरा ने अपने विचार रखे व क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन, समिति सदस्य सुश्री बीना, हरेन्द्र देव, किरन तिवारी, रवि मनराल व चन्द्रशेखर काण्डपाल ने किया। इस सफल आयोजन प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने संचालन समिति सदस्यों व प्रतिभागियों को बधाई दी।
Nice
Good excellent
Good