
‘राफ’ के रचयिता को मिलेगा
शेर सिंह बिष्ट ‘अनपढ़’ कुमाउनी कविता पुरस्कार-2022
अल्मोड़ा, इस वर्ष का शेर सिंह बिष्ट ‘अनपढ़’ कुमाउनी कविता पुरस्कार कुमाउनी कवि डॉ. देवसिंह पोखरिया को देने की घोषणा हुई है। कविता पुुुरस्कार हेतु चयनित समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श के बाद डॉ. देवसिंह पोखरिया (पिथौरागढ़) का नाम घोषित किया गया। डॉ. देव सिंह पोखरिया को यह पुरस्कार उनकी काव्य कृति ‘राफ’ के लिए प्रदान किया जा रहा है। राफ में डॉ. पोखरिया की सामाजिक, राजनैतिक विडंबनाओं को उजागर करती कविताएँ संगृहीत हैं।
डॉ. देवसिंह पोखरिया को यह पुरस्कार ‘कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति’ कसारदेवी, अल्मोड़ा व ‘पहरू’ कुमाउनी मासिक पत्रिका द्वारा आगामी 11, 12 व 13 नवम्बर, 2022 को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले तीन दिनी 14 वेें ‘राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन’ में दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें पांच हजार एक सौ रू. की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी समिति सचिव व ‘पहरू’. संपादक डॉ. हयात सिंह रावत ने दी।