
राम सिंह लोधियाल स्मृति साहित्य पुरस्कार से सम्मानित होंगे केशवानंद जोशी
अल्मोड़ा। पहले राम सिंह लोधियाल स्मृति साहित्य पुरस्कार से कुमाउनी साहित्यकार केशवानंद जोशी को सम्मानित किया जायेगा। श्री जोशी को यह पुरस्कार कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, अल्मोड़ा व ‘पहरू’ मासिक पत्रिका द्वारा आगामी 25, 26, 27 दिसम्बर 2021 को बागेश्वर में आयोजित होने वाले तीन दिनी राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में दिया जायेगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें पांच हजार एक सौ रू० की नकद धनराशि, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। समिति के सचिव डॉ. हयात सिंह रावत ने यह जानकारी प्रदान की है।