
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने शुरू किया आपरेशन गंगा
नई दिल्ली, भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने हेतु ‘आपरेशन गंगा’ शुरू किया है। आपरेशन गंगा के तहत 219 भारतीयों की एयर इंडिया की पहली फ्लाइट रोमानिया से मुंबई सुरक्षित पहुँच चुकी है। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सभी यात्रियों का स्वागत किया। ज्ञातव्य हो कि यूक्रेन में भारत के अधिकांश युवा मेडिकल के शिक्षार्थी हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका के दौरान इन छात्र-छात्राओं को भारत लाना एक चुनौती थी, लेकिन भारत सरकार ‘आपरेशन गंगा’ के माध्यम से इस कार्य को बखूबी निभा रही है।