
वर्ष 2021 का बहादुर बोरा श्रीबंधु कुमाउनी कथा साहित्य पुरस्कार मोहन चंद्र कबडवाल को
बागेश्वर, भगवान बागनाथ की नगरी में आगामी 25, 26, 27 दिसम्बर 2021 को आयोजित हो रहे 13वें राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच कुमाउनी भाषा सम्मेलन को लेकर दूसरी बैठक आयोजित की गई और सम्मेलन में भोजन, आवास, यातायात, स्टेशनरी आदि की समुचित व्यवस्था हेतु समूहों का गठन किया गया। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये।
- 13वें राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन को लेकर आयोजित हुई दूसरी बैठक।
- भोजन, आवास, यातायात, स्टेशनरी आदि की समुचित व्यवस्था हेतु किया गया समूहों का गठन।
- कुमाउनी पुस्तकालय की स्थापना के लिए चयनित हुई देवकी लघु वाटिका।
- अतिथियों हेतु की जायेगी निशुल्क आवास की व्यवस्था।
- हुई बहादुर बोरा श्रीबंधु कुमाउनी कथा साहित्य पुरस्कार 2021की घोषणा।
कार्यक्रम में घोषणा हुई कि वर्ष 2021 का बहादुर बोरा ‘श्रीबंधु’ कुमाउनी कथा साहित्य पुरस्कार कुमाउनी कथाकार मोहन चंद्र कबडवाल को दिया जायेगा। श्री कबडवाल को यह पुरस्कार कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी, अल्मोड़ा व ‘पहरू’ मासिक पत्रिका द्वारा आगामी 25, 26 व 27 दिसंबर, 2021 को बागेश्वर में आयोजित होने वाले तीन दिनी राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में दिया जायेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक वृक्ष प्रेमी श्री किशन मलड़ा, डायट बागेश्वर के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ0 कुन्दन रावत, गरूड़ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 हेम दुबे, साहित्याचार्य डॉ0 गोपाल जोशी, केशवानन्द जोशी, जगदीश दफौटी, रेडक्रास सचिव आलोक पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव दास, मनोज ओली, वरिष्ठ साहित्यकार बोरा जी, रमेश पर्वतीय, बृजेश जोशी, भाष्कर नेगी, छात्र नेता आकाश कुमार आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।