
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पांच एनसीसी कैडेट्स राजपथ पर करेंगे प्रतिभाग
अल्मोड़ा, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित 77 वीं NCC बटालियन के 05 कैडेट्स राजपथ पर चलने वाली गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इन कैडेट्स द्वारा गणतंत्र दिवस पर भागीदारी करने से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
बटालियन के ए.एन.ओ कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सार्जेंट निकिता राणा गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर पूरी शान से राजपथ पर चलेंगी। अंडर ऑफीसर पुष्पेश अल्मिया, अंडर ऑफीसर गौरव सिंह, कैडेट शक्ति सिंह और कैडेट अंकित सुप्याल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री रैली में अपनी सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति देंगे।
विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी व सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के एन. सी.सी अधिकारी कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने इन कैडेट्स की मेहनत की प्रशंसा करते हुए इसे समस्त विश्वविद्यालय परिवार के लिए उपलब्धि का विषय बताया है।